30.7 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

गीजर गैस ने ली 2 मासूमो की जान, शादी मे जाने की कर रहे थे तैयारी, दोनो थे भाई

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हिसार मे नागोरी गेट के नजदीक तिलक श्याम वाली गली (जैन गली) में नहाने के दौरान बाथरूम में दम घुटने से दो भाइयों माधव (13) और सोहम (9) की दम घुटने से मौत हो गई. बाथरूम में गैस गीजर लगा था और खिड़कियां भी बंद थीं. दोनों बच्चे गुरुग्राम में रहने वाले चाचा की शादी में जाने के लिए तैयार हो रहे थे. स्वजनों ने बताया कि रविवार दोपहर दोनों करीब सवा एक बजे हेयर कटिंग करवा कर आए थे.

माधव के आने पर मां हिमानी ने नहाने को कहा तो उसने सोहम का इंतजार करने की बात कही.फिर दोनों भाई प्रथम तल पर बने बाथरूम में नहाने चले गए. करीब 10 मिनट बाद मां ने आवाज लगाई. कोई नहीं बोला तो बाथरूम में आई जहां यहां दोनों बेसुध पड़े थे. बच्चों को नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हैल्पलाईन नंबर 112 को जोड़ा जा रहा है एम्बुलेस के साथ, DC ने मीटिंग कर अधिकारियों को दे दिए कड़े निर्देश भी

Voice of Panipat

PANIPAT-सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए, वार्ड वाइज लगाए गए सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर

Voice of Panipat

पानीपत पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर, 43 पुलिस नाकें, 730 पुलिसकर्मी तैनात

Voice of Panipat