34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी, टिकैत ने कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्रीय राज्य मंत्रीअजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर छह घंटे के राष्ट्रव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया है। आज सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किसानो द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किया गया है…किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन पर भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि रेल रोको आंदोलन अलग-अलग जिलों में अलग-अलग जगह हो रहा है। पूरे देश में वहां के लोगों को पता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है।

किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन के आह्वान का असर कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। अमृतसर के देवीदास पुरा गांव में प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठे है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ में रेलवे ट्रैक पर बैठे है। वहीं, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सौर ऊर्जा से दोड़ेगी अब ‘नमो भारत ट्रेन’ ; यूपी के जालौन में लगेगा देश का बड़ा सोलर प्लांट

Sahab Ram

हरियाणा के सिरसा अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड,  आठ आरोपी गिरफ्तार

Sahab Ram

AI सीखेंगे स्कूल के छात्र! CBSE ने शुरू किए फ्री ऑनलाइन कोर्स

Voice of Panipat