33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

दर्दनाक हादसा- स्कूल से घर जा रहे बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 1 की हालत गंभीर व अन्य घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के जींद से सामने आया है। जहां क्राइस्ट राजा स्कूल के बच्चों को घर लेकर जा रहा एक ऑटो बीती दोपहर करीब दो बजे हांसी ब्रांच नहर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के समय इसमें 11 बच्चे सवार थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय ऑटो में पांच बच्चे घायल हो गए हैं। इसमें से आठवीं कक्षा के सक्षम की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। 

हादसा उस समय हुआ जब ऑटो हांसी ब्रांच नहर के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास पहुंचा तो सामने एक बाइक आ गई। बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। सक्षम सबसे नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने ऑटो को उठाकर बच्चों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में पहुंचाया। स्कूल स्टाफ बच्चों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचा। वहीं अस्पताल में सक्षम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पंतजलि भ्रामक विज्ञापन मामला, पंतजलि ने कहा- 67 अखबारों में छपवाया माफीनामा, कोर्ट ने अब दिया ये आदेश

Voice of Panipat

रेवाड़ी के रास्ते चलने वाली ट्रेनों का समय बदला, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

1 जून से जीमेल से जुड़े नियमों से लेकर बैंक और गैस सिलेंडर में बड़ा बदलाव

Voice of Panipat