35.6 C
Panipat
June 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat Crime

मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले मे 3 आरोपी काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले मे थाना सैक्टर-13/17 पुलिस ने 3 आरोपितो को काबू किया। पकड़े गए आरोपितो की पहचान कुलवीन्द्र महीबीर, सुनील पुत्र रामहेर निवासी बलाना व रविन्द्र पुत्र महेंद्र निवासी मतलौडा पानीपत के रुप मे हुई। आरोपितो को थाना सैक्टर-13/17 पुलिस ने सोमवार को को गुप्त सुचना के आधार पर दंबिस देते हुए  सैक्टर 13/17  पानीपत से काबू कर तीनो आरोपितो को आज माननीय न्यायालय मे पेश किया।

वारदात मे संलिप्त आरोपित कुलदीप पुत्र रोशन लाल निवासी खेड़ी गुज्जर सोनीपत व राहुल पुत्र सन्दीप निवासी ब्रास करनाल को पहले ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया जा चुका है। थाना सैक्टर-13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया कि बिते बुधवार 19 मई को सन्नी पुत्र फुल सिंह निवासी नौल्था ने थाना सैक्टर-13/17 मे शिकायत दे बताया था कि उसके दोस्त सन्नी पुत्र रणबीर निवासी नौल्था को सुनील पुत्र रामहेर व कुलविन्द्र पुत्र महावीर निवासी बलाना से पैसे लेने थे । पैसे देने के लिए दोनो ने 15 मई को सन्नी को सैक्टर-13/17 मे चौराहे के पास बुलाया था । सन्नी पैसे लेने के लिए जा रहा था तो उसने उसको भी अपने साथ ले लिया और दोनो सायं करीब साढे 5 बजे सैक्टर-13/17 मे गंदा नाला चौराहे के पास पहुंचे तो सुनील, कुलविन्द्र और रविन्द्र उसके दोस्त सन्नी के साथ मारीपट व गाली गलोच करने लगे । कुलविन्द्र ने ठेके पर लगे कारिंदे कुलदीप निवासी खेडी गुज्जर सोनीपत व सन्दीप निवासी ब्रास करनाल को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर उसकी व उसके दोस्त सन्नी के साथ मारपीटाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । सन्नी की शिकायत पर थाना सैक्टर-13/17 मे आरोपितो के खिलाफ भा0द0 सहिता के अंतर्गत  मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा जांच व आरोपितो की तलाश आरंभ कर दी गई थी ।

इंस्पेक्टर सुनीता ने बताया सोमवार को गुप्त सुचना के आधार पर थाना सैक्टर-13/17 पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दंबिस देते हुए सैक्टर 13/17  पानीपत से आरोपित कुलवीन्द्र महीबीर, सुनील पुत्र रामहेर निवासी बलाना व रविन्द्र पुत्र महेंद्र निवासी मतलौडा पानीपत को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय मे पेश किया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करंट लगने से हुई मजदूर की मौत, देखिए कैसे हुआ हादसा..

Voice of Panipat

Nokia फिर से लोटेगा बाजार में, अब लॉच होने जा रहा है Nokia G42 5G

Voice of Panipat

Breaking:- कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ स्सता, click करके चेंक करे रेट

Voice of Panipat