बंगाल की खाड़ी में तेज आंधी चलने से देश के कई राज्यों मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में 75 से 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 6 अक्टूबर यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 75 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार छह अक्टूबर को दिल्ली का मौसम बदलने वाला है। जहां पर 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसे दिल्ली व एनसीआर के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में छह अक्टूबर को तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, गाजियाबाद, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, पीलीभीत, बहराइच, बलरामपुर, अंबेदकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ और मैनपुरी 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 6 अक्टूबर को तेज बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गया, पटना, सिवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और लखीसराय में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में छह व सात अक्टूबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है इसमें लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और पलामू में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 6 अक्टूबर को आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर और चंबा में 65 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में 6 अक्टूबर को तेज आंधी व बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पुंछ, अनंतनाग, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और राजौरी में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

