34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में आज ठेकों पर शराब की बिक्री पर पाबंदी, शराब बिकती मिली तो होगी कार्रवाई

Ban on liquor sales at outlets in Haryana today

Ban liquor sales Haryana : हरियाणा में पीने के शौकिन लोगो आज यानी दो अक्टूबर को शराब नहीं खरीद पाएंगे। हरियाणा में आज शराब ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे और शराब की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगी। हरियाणा में दो अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया गया है। ड्राई डे पर शराब की बिक्री पर रोक के लिए आबकारी विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

अगर किसी ठेके पर शराब बिकती हुई मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग ने सभी शराब ठेके बंद रखने के निर्देश दिए हैं। किसी ठेके पर शराब की बिक्री होती मिली या ठेका खुला पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ठेके 2 अक्टूबर की रात 12 बजे के बाद ही खोले जा सकेंगे।

कैथल के डीईटीसी हरवीर चौहान ने बताया कि ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री पर रोक की पालना सुनिश्चित कराने के लिए विभाग की दो टीमें जिले में गश्त करेंगी। टीमें शहर के साथ-साथ गांवों में स्थित शराब ठेकों पर भी निगरानी रखेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी ठेकेदार या अन्य व्यक्ति को शराब बेचने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, हर बार ड्राई डे पर शराब की बिक्री पर रोक के बावजूद चोरी-छिपे शराब बिकने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कई जगहों पर ठेके बंद होने के बाद भी शराब की उपलब्धता की शिकायत रहती है।

ऐसे में इस बार विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी नजर रहेगी। जिले में बड़ी संख्या में ठेके होने के मुकाबले गश्त के लिए केवल दो टीमों की तैनाती से सभी क्षेत्रों में निगरानी करना चुनौती रहेगा।

पाबंदी के बाद भी नहीं रुकती शराब की बिक्री

ड्राई डे से पहले आबकारी विभाग की ओर से ठेकेदारों को शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रखने की हिदायत दी जाती है। इसके बावजूद पिछले मौकों पर कई स्थानों से चोरी-छिपे शराब बिकने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

बंद ठेकों के आसपास या अन्य माध्यमों से शराब उपलब्ध कराने की शिकायतों पर विभाग को कार्रवाई करनी पड़ती है। इस बार दो टीमें शहर के साथ गांवों में भी गस्त करेंगी। लोगों का कहना है कि विभाग केवल नाम की सख्ती करता है, अंदर खाते सब कुछ चलता है।

Related posts

Bank of Baroda में बिना पैसो के खुलवाए अकाउंट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

टोल के शुरू होते ही बढ़ा रोड़वेज बसों का किराया, पढिए कितनी हुई बढ़ोतरी

Voice of Panipat

HARYANA के 4 ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

Voice of Panipat

Leave a Comment