Soyabean: सोयाबीन की फसल की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर समझाइए है। सोयाबीन की कीमतों में एक बार फिर तेजी आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज फिर सोयाबीन के भाव बढ़े हैं। बाजार में उच्च गुणवत्ता वाले सोयाबीन का भाव बढ़त के साथ 7500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। वहीं नीमच मंडी में आज उच्च गुणवत्ता वाला सोयाबीन 6125 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका है। वहीं रतलाम मंडी में उच्च कोटि का सोयाबीन 6000 प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है।
प्लांटों की सोयाबीन में इस प्रकार रहा खरीदी भाव
मध्य प्रदेश राज्य में प्लेटो की सोयाबीन में खरीद भाव की बात करें तो इंदौर अमृत सोयाबीन प्लांट में 6025 रुपए, अवी एग्री में 6000, बंसल 5975, बैतूल सतना 6235, कोरोनेशन 5975, धानुका 6025, धीरेंद्र 6000, दिव्य ज्योति 5975, आइडिया 5950, केएन एग्री 5900, खंडवा 5950, लिविंग फूड 5951, एमएस सॉल्वेक्स 5900, नीमच 6050, पतंजलि फूड 5900, प्रकाश 5875, प्रेस्टीज 6000, रामा फास्फेट 5800, सांवरिया 5800, सोनिक 5900 रुपए और स्नेहिल प्लांट में 6100 रुपए रहा।
स्काईलार्क 5800 सूर्या फूड 5900 विप्पी 5750 रुपए। धुले-दिसान 6350 मोअल 6350 नंदूरबार 6240 ओमश्री 6300 संजय 6300 रुपए। नागपुर-एबीआयएस 6100 गोयल 6200 श्यामकला 6050 शालीमार 6100 श्रीनिवासा 6250 तान्या 6375 रुपए। कोटा-गोयल 5950 महेश 6525 सोना 6025 सोयुग 6050 रुपए।

