34.5 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, इन रूटो पर शुरू हुआ ट्रायल

हरियाणा के गुरुग्राम वासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में अब इलेंक्ट्रिक बसें दौड़ेगी। इलेक्ट्रिक बसों का तीन दिवसीय ट्रायल शुरू कर दिया है। इन बसों के चलने से प्रदूषण तो कम होगा ही साथ में लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा।

हाल ही मेट्रोपॉलिटन सिटी बस के बेड़े में शामिल हुई इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शुरू हो गया है। महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सोमवार से ये तीन दिवसीय ट्रायल शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार ये ट्रायल चार अलग-अलग रूटों पर रियल टाइम ट्रैफिक और रोड परिस्थितियों में बस के संचालन का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

इन चार रूटो पर शुरू हुआ ट्रायल

गुरुग्राम में इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल चार रूटों पर किया जा रहा है। जिसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

रूट नंबर 215B: गुरुग्राम बस स्टैंड से डूंडाहेड़ा

रूट नंबर 134B: इफको मेट्रो स्टेशन से ढाणा मोड़

रूट नंबर 254B: गुरुग्राम बस स्टैंड से पटौदी

रूट नंबर-212: बसई चौक से शीतला माता मंदिर- इफको चौक- मिलेनियम सिटी सेंटर-मेट्रो स्टेशन- सुभाष चौक- हीरोहोंडा चौक- बसई चौक

इस ट्रायल के दौरान बस की बैटरी कार्य-क्षमता एवं बैटरी हेल्थ, यात्री भार वहन क्षमता, विश्वसनीयता तथा विभिन्न यातायात एवं सड़क परिस्थितियों के अनुरूप संचालन क्षमता का विशेष रूप से मूल्यांकन किया जाएगा।

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने बताया कि ये बसें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी वाहनों से होने वाले प्रदूषण और शोर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके साथ ही यात्रियों को अधिक स्वच्छ और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करा सकती है।  

9 मीटर लंबी बस में सफर करेंगे 25 यात्री

बता दें कि 9 मीटर लंबी ये इलेंक्ट्रिक बसें हाल ही में मेट्रोपॉलिटन सिटी बस के बेड़े में शामिल हुई है। इन वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस में 25 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।  यानि की एक बार में कम से कम 25 यात्री इन बसों में सफर कर सकते है। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

Related posts

PANIPAT में दिवाली की रात हुए दो बड़े हादसे

Voice of Panipat

FSSAI ने डाबर के ‘100% शुद्ध’ वाले शहद और घी समेत कई उत्पादों की बिक्री पर लगाई रोक..!

Voice of Panipat

HARYANA:- रामलला के आसानी से कर सकेंगे दर्शन, अयोध्या समेत कई शहरों के लिए मिलेंगी फ्लाइट

Voice of Panipat