34.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaLatest News

कोठी मे घुस गए 2 नाबालिग, अलमारी मे छिपे, तो लोगो ने पकड़कर की धुनाई

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी) – हरियाणा के सोनीपत से एक मामला सामने आया है जहाँ दो नाबालिग युवकों की जमकर पिटाई की गई।

आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे दो नाबालिग लड़के एक बंद कोठी में घुस गए। कोठी में हलचल सुनकर लोगों ने इसकी सूचना कोठी मालिक को दी। इसके बाद कोठी के मालिक प्रवीण चावला अपने साथियों के साथ वहाँ पहुंचा और कोठी के अंदर जाकर देखा, लेकिन वहां कोई दिखाई नहीं दिया। दोनों लड़के डर से अलमारी में छिप गए थे। कोठी मालिक ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया और दोनों को फर्श पर लिटाकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान मालिक के पूछने पर उन्होंने बताया कि सुभाष चौक से एक युवक ने उन्हें वहां भेजा था।

पिटाई के दौरान लाठी लगते ही एक लड़का जमीन पर गिर गया और चीखते-चिल्लाते हुए बचाओ-बचाओ कहने लगा। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा । सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों नाबालिगों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाबालिग किस मकसद से कोठी में घुसे थे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking:- RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौत, 33 घायल

Voice of Panipat

अब इस उम्र में भी मिल सकती है पेंशन, LIC ने की इस योजना की शुरूआत

Voice of Panipat

हरियाणा मे भ्रष्ट अफसरों पर सख्ती, देखिए पकड़े गए अफसरों की लिस्ट

Voice of Panipat