36.5 C
Panipat
April 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

एक-दूसरे की जगह पेपर देने पहुंचे 2 युवक, पुलिस ने दोनो को किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की हरियाणा पुलिस सिपाही पद की परीक्षा के अंतिम दिन शहर के एक केंद्र में सुबह के सत्र में दो युवकों द्वारा एक-दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने दोनों युवकों को काबू कर लिया है। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवक चरखी दादरी जिले के नीमली गांव के बताए जा रहे हैं। जोकि दूसरे के स्थान पर रोल नंबर पर अपनी फोटो लगाकर परीक्षा देने की फिराक में थे। मगर परीक्षा सुपरिंटेंडेंट ने उन्हें परीक्षा शुरू होने से पहले ही पकड़ लिया।

शहर थाना पुलिस प्रभारी के अनुसार मंगलवार को नारनौल के राजकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज में चरखी दादरी जिले के गांव नीमली के रवींद्र व राहुल, जो एक-दूसरे के रोल नंबर पर अपनी फोटो चिपकाकर परीक्षा देने की फिराक में थे। उक्त दोनों ने रोल नंबर पर फोटो बदलकर केंद्र के अंदर सभी प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश कर लिया था। मगर कक्षा में परीक्षा सुपरिंटेंडेंट अनिल यादव ने रोल नंबर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया। 

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को काबू कर अपने साथ थाने ले आई। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ धारा 420 व हरियाणा परीक्षा विनियम एक्ट 2021 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बिजली के कड़कने से युवक सहमा वहीं तोड़ा दम, आप भी जान ले मौसम का हाल

Voice of Panipat

Gmail में CC-BCC का क्या है मतलब, कब कौन-सा ऑप्शन चुना जाता है

Voice of Panipat

Haryana में दूल्हे की गाड़ी पर हम*ला , तोड़े शीशे, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat