August 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipatPanipat Crime

प्राइवेट बस ने बाईक सवार को मारी टक्कर, पढिए पूरी खबर.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- असंध जींद बाईपास पर एक बाइक सवार को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त मुजफ्फरनगर के रसूलपुर दभेडी निवासी शावेज के रूप में हुई। वह बाइक से फेरी का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के गांव रसूलपुर दभेडी निवासी तालिब ने बताया कि उसके गांव का शावेज और वह दोनों मोटरसाइकिल पर फेरी का काम करते थे। 12 सितंबर को दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल पर असंध में जींद बाईपास पर पहुंचे। तभी दोपहर के समय एक प्राइवेट बस चालक ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए शावेज की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शावेज सड़क पर गिर गया और उसकी छाती और सिर पर चोट लग गई। इस दौरान बस चालक बस को रोककर उनके पास आया, लेकिन जब वहां लोग एकत्रित होने लगे तो वह मौके से फरार हो गया। वह शावेज को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया। करनाल के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। असंध थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

किसानो का ट्रैक्टर मार्च जारी, कृषि राज्य मंत्री ने की शांति बनाए रखने की अपील

Voice of Panipat

लड़की बनकर नाबालिग को कर रहा था ब्लैकमेल, मोबाइल में मिली तस्वीरें और वीडियो.

Voice of Panipat

झज्जर की बेटी करेगी अखंड भारत संदेश यात्रा का नेतृत्व

Voice of Panipat