36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा की जेलों में ड्यूटी देंगे अध्यापक, जारी हुए आदेश

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के अध्यापक अब जेलों में भी अस्थाई तौर पर ड्यूटी देंगे। इसके लिए मौलिक शिक्षा हरियाणा, पंचकूला से निदेशक की तरफ से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत हरियाणा के सभी जिलों की कारावासों में अध्यापकों की अस्थाई तौर पर ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें केंद्रीय कारागार हिसार-1, जिला कारागार पलवल व रेवाड़ी शामिल नहीं हैं।

जारी आदेश में महानिदेशक, कारागार हरियाणा द्वारा सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा राज्य की जेलों में अपने जिलों से संबंधित जेबीटी अध्यापकों का प्रस्ताव भेजे जाने के बारे में कहा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी सरकार द्वारा अध्यापकों की अलग-अलग मोर्चों पर ड्यूटी लगाई गई है। जिसे लेकर अध्यापक वर्ग में पहले से ही रोष व्याप्त है।

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने सरकार को बताया था कि सरकार द्वारा अध्यापकों की जो अलग-अलग कामों में ड्यूटी लगा रखी है, उन जिम्मेदारियों को सभी अध्यापक अपनी जान जोखिम में डालकर निभा रहे हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगर आप बनाना Shake बनाते है, तो ये 3 चीजें जरुर डाले, होगा Weight Gain

Voice of Panipat

बिजली उपभोक्ताओं के लिए काम खबर, अब English में नहीं Hindi में आएंगा आपका बिल

Voice of Panipat

निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर ना देने का मुद्दा जब विधानसभा में गूंजा,तो कंवरपाल गुर्जर ने क्या कहा,जानिए

Voice of Panipat