January 25, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

कैंटर चालक ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, 20 लोग घायल, एक ही कुनबे के सभी सदस्य

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के पास एक कैंटर ड्राइवर ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी…इस कारण टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ गया। टाटा मैजिक में सवार 8 महिलाओं व बच्चों समेत 20 लोग घायल हुए हैं। सभी एक ही कुनबे के सदस्य हैं और दादी की गमी से लौट रहे थे। टक्कर के बाद चालक कैंटर समेत भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

मतलौडा ब्लॉक के गांव अलुपुर निवासी सोमदत्त ने बताया कि कुछ दिन पहले विकास नगर निवासी उनकी दादी प्रकाशी देवी का निधन हो गया था। बुधवार को कुनबे के करीब 25 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर दादी की गमी में गए थे। शाम करीब 4:30 बजे सभी विकास नगर से वापस लौट रहे थे। जब वह डाहर गांव और टोल प्लाजा के बीच पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर के चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे टाटा मैजिक सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर जा चढ़ा।

जोरदार टक्कर लगने के कारण करीब 20 लोगों को चोट लगी। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल भेजा और टाटा मैजिक को किनारे किया। जब तक कैंटर चालक भाग चुका था। अधिकतर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYAN सरकार ने परिवार पहचान पत्र को लेकर किया बड़ा फैसला, अब नहीं होगी आपको दिक्कत

Voice of Panipat

Genghis Khan’s Guide To Travel Excellence

Voice of Panipat

Does Travel Sometimes Make You Feel Stupid?

Voice of Panipat