32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

100 महिला जन प्रतिनिधियों को आजादी के दिन मिलेंगी स्कूटी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- आजादी दिवस के अवसर पर महिला जन प्रतिनिधियों को गुड़गांव में सम्मानित किया जाएगा। 100 महिला सरपंच, पंच, जिला परिषद सदस्यों को स्कूटी दी जाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस समारेाह में सभी महिला विधायकों को भी न्यौता भेजा गया है। यह वे महिलाएं हैं, जिन्हें उल्लेखनीय कार्यों के लिए पंद्रह अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी के तहत पंचायती राज संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, ब्लाक समितियों व जिला परिषदों की महिला प्रतिनिधियों को स्कूटी मिलेगी।

स्वतंत्र दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला गुड़गांव में इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस संदर्भ में चंडीगढ़ में विकास एवं पंचायत विभाग ने सम्मानित होने वाली 100 महिलाओं की सूची को भी अंतिम रुप दे दिया है। इनमें 40 महिला पंच, 30 सरपंच, ब्लाक समिति की 20 और जिला परिषद की 10 महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 3 ट्रेनें 30 मीनट के लिए रहेंगी रेगुलेट, जानिए कौन- कौन सी है

Voice of Panipat

दिल्ली के कोचिंग हा*दसे की होगी CBI जांच, HighCourt का आदेश

Voice of Panipat

हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम,गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Voice of Panipat