June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana Politics

कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शन, हुड्डा, सैलजा सहित कई कांग्रेसी हिरासत में

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) :- केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में हरियाणा के कांग्रेस नेता राजभवन के घेराव के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में प्रदेश के कांग्रेसी जैसे ही राजभवन की तरफ कूच करने लगे उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जिन नेताओं को हिरासत में लिया गया उनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक किरण चौधरी आदि शामिल हैं।

कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता जैसे ही राजभवन की तरफ कूच करने लगे तो पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया, लेकिन कांग्रेसी आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने हलका बल प्रयोग करते हुए उन्हें रोक दिया और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में कल शपथग्रहण समारोह, आएंगे 37 मुख्यमंत्री, 2500 बसें बुक

Voice of Panipat

श्री सनातन धर्म संगठन की हुई बैठक, सतनाम बने उपचेयरमैन

Voice of Panipat

ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने या रिन्यू करवाने के लिए स्वास्थ्य सहायता का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा

Voice of Panipat