July 27, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedIndia News

सभी नागरिकों को कोविड रोधी टीका मुफ्त में लगाए जाने की मांग -कांग्रेस

वायस ऑफ पानीपत :- कांग्रेस ने देश के सभी नागरिकों को कोविड रोधी टीका मुफ्त में लगाए जाने की मांग करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति की वजह से टीकाकरण अधर में लटक गया है.

कांग्रेस पार्टी ने मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर ‘स्पीक-अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन’ हैशटैग से अभियान चलाया है. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अभियान के तहत ट्वीट किया, कोरोना वायरस महामारी के ख़िलाफ़ सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच सिर्फ़ टीका है. देश के जन-जन का मुफ़्त टीकाकरण करने के लिए आप भी आवाज़ उठाइये- केंद्र सरकार को जगाइये.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लखीमपुर खीरी केस: सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को फटकार, कहा- हम आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

Voice of Panipat

पानीपत में 11 किलो 223 ग्राम गांजा सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा

Voice of Panipat