27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipat

बरसात के बाद बनेगी पानीपत में ये 21 सड़कें, पढ़िए कहा-कहा बनेगी सड़क

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- बारिश के बाद शहर की 21 सड़कें बनाने के लिए नगर निगम ने 5.24 करोड़ के टेंडर निकाले हैं। इसमें दो टेंडर को छोड़कर अन्य सड़कें टाइलों की बनेगी। मस्टिक रोड विफल होने के बाद भी निगम अफसरों ने दो टेंडर मस्टिक रोड से बनाने के निकाले हैं। पहला वार्ड-10 में सेक्टर-11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 50 लाख से मस्टिक रोड बनेगा।

वहीं, वार्ड-21 में जाटल रोड न्यू मॉडल टाउन में 24.25 लाख से मस्टिक रोड बनेगा। पानीपत में बारिश का पानी हर सड़क पर जमा होता है। इसलिए यहां पर मस्टिक रोड की प्लानिंग पूरी तरह से विफल रही है। फिर भी निगम के एक्सईएन नवीन सहरावत ने दो टेंडर निकाल दिए।

यहां-यहां बनेगी सड़क

  • वार्ड-9 : अमर भवन चौक से वीरजी वाली गली पोस्ट ऑफिस, बड़ी पहाड़ और शनि मंदिर तक। इस पर 50.84 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।
  • वार्ड-4 : बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारा से सीता राम चौक तक 17.50 लाख से सड़क बनेगी।
  • वार्ड-23 : बाबा बोधराज मंदिर से हरीश डावर के घर तक 26.44 लाख से गली बनेगी।
  • वार्ड-9 में कुम्हार बस्ती, चढ़ाव मोहल्ला के साथ ही कलंदर
  • वार्ड-15 : बालाजी मंदिर वाली गली में 2.11 लाख से टाइल लगाई जाएगी।
  • वार्ड-15 : बलजीत कुम्हार वाली गली में 2.76 लाख से टाइल लगाई जाएगी।
  • वार्ड-4 : धवन क्लीनिक से देवी मंदिर चौक तक कंक्रीट की रोड 44.48 लाख से बनेगी।
  • वार्ड-23 में संकल्प अस्पताल से अमित मॉडल स्कूल, बब्बू किराना स्टोर से न्यू दीवान नगर में प्रकाश रानी के घर तक 9.46 लाख से गली बनाने का टेंडर निकाला गया है।
  • वार्ड-23 : गुरुनानक पुरा में गुलशन वधवा के घर से फेयरी ब्यूटी पार्लर होते हुए कस्तूरी लाल मक्कड़ के घर तक 4.98 लाख से गली बनेगी।
  • वार्ड-18 : जाटल रोड से ओएचबी होते हुए पावर हाउस और पावर हाउस से को-ऑपरेटिव बैंक गोहाना रोड तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इस पर 43.64 लाख खर्च होंगे।
  • वार्ड-11 : गणेश नगर में कबीर मंदिर वाली गली 20 लाख से बनेगी।
  • वार्ड-15 : किशनपुरा के साथ हांडा के घर वाली गली 10 लाख से बनेगी।
  • वार्ड-14 : गोस अली की सड़क की ऊंचाई उठाई जाएगी और ड्रेन की मरम्मत पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • वार्ड-22 : बतरा कॉलोनी में मेजर के घर से ग्रोवर चौक तक 25 लाख से टाइल बिछाई जाएगी।
  • वार्ड-4 : पुरानी नालियों की मरम्मत पर 30 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • वार्ड-4 : पुरानी सड़कों की जगह नई सड़क बनाई जाएगी। इस पर 20 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • चौक से खैल बाजार, सेठी चौक, सनौली रोड तक 50 लाख से टाइल बिछाई जाएगी।
  • वार्ड-18 : धानक बस्ती की सड़क के साथ ओम प्रकाश के घर से श्रवण सिंह के घर तक, काला के घर से रतन हाउस तक, बलवान के घर से करन सिंह वाया राम कुमार के घर तक, रघबीर पूर्व पार्षद वाली गली नजदीक तिकोना पार्क आठ मरला, अमित मजोका वाली गली, बंसी कॉलोनी। 29.37 लाख से टाइल लगाई जाएगी।
  • वार्ड-23 : गणेश नगर में 40 लाख से गली बनेगी।
  • वार्ड-15 : बालाजी हैंडलूम वाली गली की सड़क और नाले दोनों बनेंगे। 3.51 लाख खर्च होने का अनुमान है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

तिहाड़ जेल में खूनी संघर्ष, दो कैदी घायल

Voice of Panipat

निजी स्कूलों के बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर ना देने का मुद्दा जब विधानसभा में गूंजा,तो कंवरपाल गुर्जर ने क्या कहा,जानिए

Voice of Panipat

बाजरा, मूंग और मक्का की फसल के लिए होंगे अतिरिक्त खरीद केंद्र, किसान नहीं होंगे परेशान- दुष्यंत चौटाला

Voice of Panipat