33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

रंजिश के चलते कर दी युवक की हत्या, पढ़िए पूरी news..

वॉयस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत के गंगाराम कॉलोनी का है जहां पर महिला मित्र के संबंध की रंजिश में दो लोगो ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस ने दोनो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। गोपाल कॉलोनी निवासी गुड्डू पुत्र गफार अंसारी ने पुलिस को शिकायत दी कि 40 वर्षीय छोटा भाई 35 वर्षीय मैनुदीन अंसारी गंगाराम कॉलोनी में रहता था। उसकी महिला मन्नू से दोस्ती थी और दोनो बातचीत करते थे, एक-दूसरे के घर पर भी आते-जाते थे।

बताया जा रहा है कि इस रंजिश में शुक्रवार रात को मन्नू की बड़ी बहन के दामाद गंगाराम कॉलौनी निवासी आफताब पुत्र खुसरुदीन और उसके दोस्त सुमित पुत्र जयभगवान ने मैनुदीन के साथ मारपीट की। शनिवार सुबह मैनुदीन का शव गंगाराम कोलोनी में बड़ी लाइट के पास मिला। पहले गुड्डू ने बयान दिया था कि शराब पीने से मौत हुई, बाद में उसे मारपीट का पता चला। तब उसने हत्या का केस दर्ज करा दिया। उसने सुमित व आफताब पर हत्या करने का शक जताया है। मैनुदीन पहले बेरी वाली मस्जिद के पास रहता था। लेकिन महिला के लिए वह गंगाराम कॉलोनी में रहने लगा था। महिला से नजदीकी ज्यादा होने के कारण पत्नी दो बच्चो को लेकर मैनुदीन से अलग रहने लगी थी। 5 भाइयो में मैनुदीन तीसरे नंबर का था और मजदूरी करता था। एसएचओ कमलजीत ने बताया कि हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

स्कूलों में बिजली जाने पर बच्चों को नहीं होगी परेशानी, सरकार ने जारी की ये योजना

Voice of Panipat

पानीपत में शराब ठेके पर युवक की ह**त्या करने मामले में फरार चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

 नए आईओएस से aaple यूजर्स की होगी मौज, पुराना iPhone बन जाएगा नया, जानें किन Model को मिलेगा अपडेट

Voice of Panipat