33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

सुशील कुमार मामला नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा झटका- हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के खेलमंत्री और भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के प्रकरण में बड़ी बात कही है। संदीप सिंह ने कहा कि ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार पर जिस तरह का मामला सामने आया है उससे खेलों में नए आने वाले खिलाड़ियों को झटका लगा है। अभी इस मामले में सच्चाई सामने नहीं आई है। सच्चाई सामने आने के बाद ही इस बारे में सही तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

संदीप सिंह ने कहा कि पहलवान सुशील कुमार ने ओलंपिक खेलों में पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है। खेल के मैदान में उतरने वाला खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के लिए ही पसीना बहाता है। पहलवान सुशील कुमार के बारे में तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर पहलवान सुशील कुमार पर लगे आरोप अगर सिद्ध होते हैं तो यह बहुत निंदनीय होगा।

उन्‍होंने कहा कि ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पर इस तरह के काम से आने वाले खिलाड़ियों पर बुरा असर पड़ेगा। खिलाड़ियों को खेल को लक्ष्य बनाकर चलना चाहिए। बता दें कि एक युवा पहलवान सागर धनखड़ की हत्‍या के मामले में सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है। संदीप सिंह ने कहा कि मुझे इसके बारे में पूरी सच्चाई पता नहीं है। खिलाड़ी होने के नाते और खेल जगत से जुड़ा होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि इससे बहुत से खिलाड़ियों को झटका लगेगा कि ऐसे बड़े खिलाड़ी जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीते और अब इस तरह की घटना सामने आई है। लेकिन जब सच पूरी तरह से बाहर नहीं आता हम इसमें ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में खेलो इंडिया के आयोजन पर कहा कि अभी ओलंपिक के आयोजन पर भी कई तरह की बातें चल रही हैं। अगर सही तरह और तय समय पर ओलंपिक खेलों का आयोजन होता है तो खेलो इंडिया का आयोजन भी किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- साले की पत्नी को लेकर जीजा फरार, 10 दिन बाद घर लौटे दोनो, तो साले ने लिया बदला  

Voice of Panipat

PANIPAT में युवती को भगा ले गया युवक

Voice of Panipat

CET एग्जाम नहीं होगा स्थगित,HSSC चेयरमैन बोले- 5-6 अगस्त को पेपर

Voice of Panipat