32.7 C
Panipat
July 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Panipat:- महिला से रोजाना घर पर मिलने आता था प्रेमी, हुई कहासुनी.. पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर जोगिंदर कॉलोनी से बड़ी खबर सामने आई है.. आपको बता दे कि एक महिला का उसके प्रेमी ने मर्डर कर दिया.. आरोपी ने पहले महिला को पीटा, फिर उसकी गला घोट कर हत्या कर दिया.. इसके बाद प्रेमी ने शव को कंबल में ढक कर कमरे से फरार हो गया.. मामले की शिकायत पड़ोस की महिला ने पिता व बेटी को दिया.. पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.. जांच-पड़ताल के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया.. जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है..

मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रानी(29) के रूप में हुई है.. वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी.. हाल में वह पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में अपने पति बबलू व 10 साल की बेटी व एक बेटे के साथ रहती थी.. परिवार यहां दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था.. पुलिस को 10 साल की बेटी ने बताया कि राहुल निवासी गौंडा यूपी अक्सर घर पर आता जाता रहता था.. वह उस वक्त ही आता था, जब पिता घर पर नहीं होते थे.. शुक्रवार रात को भी वह आया.. यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की.. इसी बीच उसने मम्मी का गला घोंट दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नए साल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की खास रणनीति, कैसा होगा हरियाणा कांग्रेस

Voice of Panipat

PANIPAT:- बाइक सवार 2 बदमाशों ने CA युवती की झपटी सोने की चेन, CCTV में कैद हुए 2 झपटमार

Voice of Panipat

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, इन चीजों पर लगा बैन  

Voice of Panipat