18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:-चोरी की BIKE सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने कृष्णा गार्डन के पास एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी बसूरा गया बिहार के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने बताया कि उसको बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी जितेंद्र को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर कृष्णा गार्डन के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जितेंद्र पुत्र लखन प्रसाद निवासी बसूरा गया बिहार के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 14 अगस्त को संजय चौक के पास शराब ठेके के सामने से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अजय पुत्र सुरेंद्र निवासी विजय नगर नूरवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डेंगू बुखार से जल्द होना चाहते हैं रिकवर, तो डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

Voice of Panipat

MP में अंतर्राज्यीय बसों की आवाजाही पर अब 15 जून तक बैन, इन 4 राज्यों पर रहेगी रोक

Voice of Panipat

पेट्रोल डीजल के आज चौथे दिन भी बढ़े रेट 

Voice of Panipat