18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

15 अगस्त को दिल्ली के ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव, लाल किले के आसपास के क्षेत्र में आवाजाही पर रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त के दिन दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है. समारोह को ध्यान में रखते हुए लाल किले के आसपास के क्षेत्र में सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक आम वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरीके से रोक रहेगी. केवल उन्हीं वाहनों को आने जाने की अनुमति होगी, जिन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है या जिनकी ड्यूटी वहां है और उन्हें संबंधित पास जारी किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस दौरान लाल किले के आसपास जाने से बचें ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े.

ये रहेगी यातायात व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह के लिए सुरक्षा के साथ-साथ यातायात के बंदोबस्त भी किए गए हैं. 15 अगस्त के दिन बसों को लेकर विशेष इंतजाम रहेंगे. सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक लाल किले के आसपास के मार्गों को आम वाहनों के लिए पूरी तरीके से बंद रखा जाएगा.

ये रास्ते रहेंगे बंद

– नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक तक – जीपीओ, लोथियन रोड से छत्ता रेल चौक तक.
– एसपी मुखर्जी मार्ग पर एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक.
– चांदनी चौक के लाल किला से फाउंटेन चौक तक.
– निषाद राज मार्ग, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक.
– एस्पलेनैड रोड पर लिंक रोड से लेकर नेताजी सुभाष मार्ग तक.
– रिंग रोड पर राजघाट से लेकर आईएसबीटी तक.

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, अब हिंदी में भी परीक्षा दे सकेंगे Law के विद्यार्थी

Voice of Panipat

PANIPAT:- आठ मरला कॉलोनी में घर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat

ट्रैफिक नियमों का ना करें उल्ंघन, अब CCTV द्वारा काटेगा चालान, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat