20.1 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट 71 मंत्री , गठबंधन के 11

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- नतीजे आने के छठे दिन 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली.. PM के अलावा 60 मंत्री भाजपा और 11 अन्य दलों के है.. शपथ से पहले NCP कैबिनेट मंत्री की मांग को लेकर सरकार में शामिल नहीं  हुई.. मोदी 3.0 पर गठबंधन का असर है.. लगातार दूसरी बार PM बनने वाले मोदी ने अपना सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद बनाया है.. कुल 17 मंत्री है.. 2014 से 45 और 2019 में 57 मंत्री ने शपथ ली थी..

इस बार 30 कैबिनेट मंत्री हैं। 2019 में 24 और 2014 में 23 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी.. यानी कैबिनेट मंत्रियों की संख्या में 25% का इजाफा है..5 कैबिनेट कुर्सियां गठबंधन को दी गई है.. इनमें तेलुगू देशम के. राममोहन नायडू, जदयू के ललन सिंह, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, JDS के एचडी कुमारस्वामी और LJP (R) के चिराग पासवान शामिल हैं..

वहीं सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 11 मंत्री है.. पिछले साल के मुकाबले इस बार कैबिनेट में 36 मंत्रियों को जगह नहीं मिली.. कैबिनेट में इस बार 7 महिलाएं शामिल है… वहीं पहले टर्म में 8 और दूसरे टर्म में 6 महिलाएं थी.. सबसे TDP  के राम मोहन नायडू और सबसे बुजुर्ग 79 साल के जीतनराम मांझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.. इसके अलावा कैबिनेट में शुरू से भाजपा में रहे 41 लोगों को मंत्री बनाया गया.. कांग्रेस या अन्य पार्टियों से भाजपा में आए 13 लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली.. 4 ब्यूरोक्रेट्स भी मंत्री बने हैं.. 7 राजनीतिक परिवार से आने वाले लोगों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

छोटी-छोटी बातों पर हो रहे अपनों के कत्ल, कब रूकेगा ये सिलसिला.

Voice of Panipat

पानीपत में आढ़ती का पैसों से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

91.89% के साथ रिकवरी में पानीपत टाॅप पर, जिले में अब 5.95%केस ही एक्टिव

Voice of Panipat