19.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT:- युवक की ह*त्या करने मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जौरासी रोड पर गणेश कॉलोनी में बागवाला मोहल्ला निवासी रविंद्र उर्फ बिल्लू (20) की हत्या मामले में आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेजा गया। मामलें में पहले पकड़े जा चुके 7 आरोपी मोहित निवासी महावटी, राहुल व रोहित निवासी डांग खुर्द, मोहित व हरिश निवासी बलियाली व नवीन निवासी सांगवान भिवानी, रोहित उर्फ मंगू निवासी नैना ततारपुर हाल कुमासपुर सोनीपत से वारदात में प्रयुक्त ईट बरामद कर रिमांड आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

समालखा चौकी इंचार्ज एएसआई वीरेंद्र ने बताया कि समालखा चौकी में धर्मबीर पुत्र रामकुमार निवासी बागवाला मोहल्ला समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा लड़का रविंद्र उर्फ बिल्लु 20 उसके साथ सब्जी की रेहड़ी पर काम करता है। बेटे से बाग वाला मोहल्ला निवासी मोना, चुलकाना निवासी शिवम उर्फ शुभम, गणेश कालोनी निवासी दिपांशु व भिवानी निवासी मोहित रंजिश रखते थे। पहले भी कई बार रहेड़ी पर आकर धमकी देकर गए थे। 9 फरवरी को रविंद्र को मोना घर से बुलाकर ले गया था। देर रात उन्हें सूचना मिली रविंद्र की जोरासी रोड पर गणेश कालोनी में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। वह मौके पर गया तो मौना की बाइक टुटी पड़ी थी। आसपास लगे सीसीटीवी केमरा चैक किये तो दिपांशु उर्फ काला, के मकान में शिवम उर्फ शुभम, मोहित व इनका दोस्त, मंगू, वंशु व तीन अन्य लड़के रात के समय रूके थे। उनके साथ रीतू व संतोष उर्फ बबली भी साथ में पाए गए है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद मिली। आरोपियों ने तेजधार हथियार व लाठी डंडो से वार कर उसके बेटे रविंद्र उर्फ बिल्लू की हत्या की है। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में BPL परिवारों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी ये सुविधा

Voice of Panipat

हरियाणा में 9 जनवरी तक हो सकती है बारिश

Voice of Panipat

लापता युवक का नहर की पटरी पर मिला मोबाईल और बैग, जताई हत्या की आशंका.

Voice of Panipat