25.4 C
Panipat
February 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana स्मॉग की चादर में लिपटा, इन 8 जिलों में हवा हुई जहरीली

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में दिवाली से पहले  बढ़ते प्रदूषण के कारण जहरीली हुई हवा.. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के हिसाब से हरियाणा के 8 जिलों में प्रदूषण खराब स्थिति में पहुंच गया है.. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से ऊपर दर्ज किया गया है.. बढ़ते स्मॉग के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ हो रही है.. आस्पालों में भी OPD की सख्या बढ़ने लगी है.. प्रदेश में सोनीपत का AQI सबसे अधिक  249 दर्ज किया गया है.. इसके अलावा भिवानी में AQI 233 रहा.. वहीं हिसार, गुरुग्राम, चरखी दादरी, कुरूक्षेत्र, रोहतक पानीपत में भी हवा की क्वालिटी काफी खराब रही.. हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गहरी चिंता जताई है..

प्रदेश में दूषित होती हवा का बड़ा कारण पराली जलाने के मामलों को माना जा रहा है.. राज्य में अभी तक पराली जलाने का आंकड़ा करीब 600 के पार पहुंच गया है..कृषि विभाग के साथ साथ प्रशासन भी लगातार किसानों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है ताकि पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाई जाए..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

10 पेपर लीक होने के बाद हरियाणा का शिक्षा विभाग सख्ते में,सेंटरों पर बढी सख्ती

Voice of Panipat

फिर सुर्खियो में आई सोनाली फोगाट, अज्ञात शख्स ने सोशल मीडिया पर भेजे अभद्र मैसेज

Voice of Panipat

पानीपत में बढता कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 116 केस आए सामने, पढिए

Voice of Panipat