32.6 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPANIPAT NEWS

HARYANA के CM मनोहर लाल ने फहराया तिरंगा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने आज स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया।.. 20 साल बाद यह दूसरा मौका रहा, जब प्रदेश के किसी CM ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया.. 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था और अब 2023 में CM मनोहर लाल ने ध्वजारोहण किया.. तिरंगा फहराने के बाद CM मनोहर लाल ने कहा कि आज़ादी का पावन पर्व जश्न मनाने जैसा है। आजादी के समय 1947 में देश का विभाजन हुआ, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमने विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का फ़ैसला लिया.. मुझे प्रसन्नता इस बात की है कि आज उन्होंने 9वें स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण हरियाणा में किया। फतेहाबाद जिले के लोगों का स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान रहा..

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव धांगड़ के 14 लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए योगदान दिया.. हरियाणा का योगदान देश के विकास में भी काफी रहा। चाहे यहां का जवान हो, किसान हो, हमेशा आगे रहा है। देश की सेवा में सेना की बात की जाए तो 10% हरियाणा की सेवा है.. हमारी भूमि गीता की भूमि है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश यहां दिया। इसी कारण हरियाणा आज अपने सद्भाव, भाईचारा, प्रेम के लिए जाना जाता है..

मुख्यमंत्री के अनुसार, 9 वर्षों में हरियाणा भाईचारे से रह रहा है। हरियाणा के हर समाज के लेागों की सेवा मेरा धर्म है। हमने बहुत से सिस्टम में चेंज किए। बदलाव को स्वीकार करना कठिन होता है, लेकिन जनता अब स्वीकार कर रही है और इससे जनता को फायदा हो रहा है। पिछली सरकारें गरीबी हटाओ का नारा हमेशा देती रहीं, लेकिन कभी काम नहीं किया। हमने हर परिवार की फैमिली ID बनाकर एक-एक व्यक्ति-एक एक परिवार की पहचान की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अमृतकाल में साढ़े 12 लाख नए राशन कार्ड बनाए। इस अमृतकाल में घर बैठे लोगों को पेंशन मुहैया करवाई। न दफ्तर जाना, न दस्तावेज और न ही दरखास्त। आयुष्मान योजना का विस्तार किया है। विद्यार्थियों को लाखों टैब दिए।

हरियाणा में इफ्रांस्ट्रक्टर में बदलाव किया। हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ा है। इससे इन्वेस्टर भी यहां आ रहे हैं। हमने बदलाव के लिए पोर्टल बनाए, उनकी आलोचना बहुत हो रही।
CM ने कहा कि बताना चाहूंगा, यह पोर्टल ही किसान की फसल बेचता है तो सीधा पैसा खाते में जाता है.. पोर्टल का ही कमाल है कि बुढ़ापा पेंशन सीधे बैंक में जाती है, अन्यथा उस पैसे में चोरी होती थी। हमने बिचौलिया व्यवस्था खत्म की है.. हमने लाखों को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरी दी.. यह नया युग है, जहां घर बैठे काम हो रहे हैं। ई-गर्वनेंस, CM विंडो के माध्यम से लोगों का जीवन आसान किया है, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। इन सभी बदलावों की वजह से हरियाणा आज देश में नंबर वन है..

संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए हरकोका कानून बनाने का प्रावधान रखा, गौरक्षा का कानून बनाया, जिसमें गौ हत्या पर 10 साल तक की सजा रखी है। धर्म परिवर्तन जबरन करवाने वालों पर नकेल कसने के लिए कानून बनाया। हरियाणा की छवि हर मामले में चमकी है। हरियाणा में बड़े शहरों में प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन सर्वाधिक हुई है।

2,750 रुपये हरियाणा में सर्वाधिक पेंशन दी जा रही है। आने वाले 25 सालों में देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ मनेगी तो मेरा दावा है हरियाणा पूरे देश में सर्वोच्च होगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: हरियाणा में आज से कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल, इन सेवाओं पर पड़ेगा असर

Sahab Ram

PANIPAT:- खुद की BIKE खरीदने के लिए नहीं थे पैसे, चोरी कर ली दूसरे की BIKE, अब गिरफ्तार 

Voice of Panipat

जिलों में कोविड की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ने शुरू की समीक्षा बैठक

Voice of Panipat