35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipat

रक्षाबंधन के अवसर पर इन तीन राज्यों में बहनों के लिए Free सफर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- भाई बहन के प्यार का ये पर्व रक्षाबंधन को इस बार हरियाणा समेत तीन राज्यों में 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ़त सफर कर सकेंगे। हर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सके, इसलिए हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके 15 साल तक के बच्चों का रोडवेज बसों में सफर निशुल्क किया गया है।

वहीं यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी रोडवेज कर्मचारियों की छुट्‌टी को भी रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने पूरे हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और बच्चों का सफर निशुल्क किया है। इनसे अलग राज्यों में जाने वाली बहनों को टिकट लेना होगा। ये टिकट राज्यस्थान से जयपुर आदि जगहों पर जाने के लिए लेनी होगी….वहीं स्टेशन सुपरवाइजर पंकज पूनिया ने बताया कि रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य है, जिसमें COVID वैकेसीनेशन और मास्क, सेनेटाईजर का इस्तेमाल अनिवार्य है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में IG की शिकायत पर DGP अलर्ट, सैलरी से पैनल रेंट काटने को कहा

Voice of Panipat

इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल

Voice of Panipat

डेढ़ करोड़ की लूट करने पर दंपत्ति को किया गिरफ्तार, 23 लाख रूपये भी हुए बरामद.

Voice of Panipat