34.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

बिजली निगन ने 2 दिन में 148 जगह पकडे चोरी के मामले, लगाया लाखों का जुर्माना

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- बिजली निगम ने जिले में दो दिन तक चोरी पकड़ने के लिए पूरे सर्कल में अभियान चलाया। इनमें से 148 जगहों पर बिजली चोरी पाई गई। इन पर 26 लाख 60 हज़ार रुपए का जुर्माना लगाया गया। जींद सर्कल में बिजली चोरी की वजह से लाइन लॉस 40 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

बिजली चोरी रोकने के लिए निगम की तरफ से डिवीजन स्तर पर हर माह लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। समय-समय पर मुख्यालय से भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीमें आती हैं। हर माह लगभग एक करोड़ की चोरी पकड़ने का टारगेट रखा है। रविवार को निगम ने 260 कनेक्शन चेक किए, जिसमें 84 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। इन पर 14 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें 185 किलोवाट की चोरी मिली है। सबसे ज्यादा चोरी जुलाना क्षेत्र में 15 जगह पकड़ी गई है। इसके अलावा उचाना में 12 चोरी पकड़ी गई हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

क्या आपकी बाईक हुई है चोरी, तो पढ़िए ये खबर, 11 बाइक चोरो से बरामद

Voice of Panipat

पीछा कर रहे युवक को महिला ने किया नजर-अंदाज, युवक ने की दरिंदगी,पढिए.

Voice of Panipat

भीड़ से सुशोभित धामों में लगी लंबी कतारें , उज्जैन धाम में महाकाल की सवारी का इंतज़ार

Voice of Panipat