25 C
Panipat
August 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessHaryana News

पेट्रोल डीजल के भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी, पढिए कितने रूपये प्रति लीटर पहुंचे ये दाम

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पेट्रोल डीजल के भाव में लगातार बढोतरी हो रही है। हरियाणा में पेट्रोल के दाम 104.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल का दाम 96.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, चंडीगढ़ में डीजल 96.38 और पेट्रोल का दाम बढ़कर 103.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है। लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों से लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के अनुसार लगातार कीमतें बढ़ने से उनकी जेब पर गहरा असर पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। क्योकि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। इसके बाद आप सारी जानकारी जुटा सकते हैं। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मुकदमें से नाम कटवाने का झांसा देकर 22 लाख रूपए जबरन वसूली मामले में दूसर आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

बालाकोट एयर स्ट्राइक की जांबाज मिंटी अग्रवाल को मिला युद्ध सेवा पदक, पढ़िए पूरी स्टोरी

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस ने जारी की आज भी ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Voice of Panipat