March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

फ्लैट और प्लॉट खरीदना हरियाणा में हुआ महंगा, सरकार ने EDC में इतनी की बढ़ोतरी 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में अब फ्लैट और प्लॉट खरीदना महंगा हो गया है.. सरकार ने 8 साल बाद ईडीसी यानी कि बाह्य शुल्क में  20% फीसदी की बढ़ोतरी की है.. ऐसे में अब शहरों में अब घर फ्लैट, प्लॉट और भी महंगे हो जाएंगे.. इसके साथ ही आधार दरें तय होने तक हर साल अप्रैल में ईडीसी में दस फीसद की वृद्धि होगी। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है..  

 ऐसे में अब शहरों में अब घर फ्लैट, प्लॉट और भी महंगे हो जाएंगे.. बता दें कि ईडीसी बढ़ने पर प्रदेश में बिल्डर और डेवलपर शुल्क का बोझ खरीदारों पर डालेंगे। इससे आवास परियोजनाओं के दाम बढ़ने तय हैं। नगर एवं आयोजना विभाग के निदेशक अमित खत्री ने बढ़ी हुई ईडीसी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। ईडीसी वसूली के लिए पूरे हरियाणा को छह जोन में बांटा गया है, जबकि पंचकूला में अलग से दरें निर्धारित की गई है। हरियाणा में साल 2015 की पॉलिसी के तहत ईडीसी की वसूली हो रही थी। इसकी दरों में पिछले आठ सालों से कोई बदलाव नहीं किया गया था। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

म्यूजिक सिस्टम व मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपित पहुंचे जेल

Voice of Panipat

अनोखा मामला, दुल्हन 34 की दुल्हा 30 का, फिर भी शादी क्यो हुई अवैध, पढ़िए

Voice of Panipat

हरियाणा में AAP और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी चुनाव

Voice of Panipat