April 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

इन चोरो से बाइक बरामद, यहां से की थी बाइक चोरी

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर मंजित ने बताया थाना चांदनी बाग की सैक्टर-11/12 चौंकी पुलिस की टीम ने जेल मे बंद बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित मोनू पुत्र पाल व अमरजीत पुत्र दिलबाग निवासी कुराड़ को शुक्रवार को पानीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गहनता से पुछताछ की तो आरोपितों से बाइक चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ। आरोपितों ने 15 अक्तूबर को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन पार्क के बाहर से स्प्लैंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों की निशानदेही पर चोरीशुदा स्प्लैंडर बाइक बरामद कर दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग मे नजीम निवासी बलजीत नगर पानीपत की शिकायत पर मुदमा दर्ज है। नजीम ने पुलिस को शिकायत मे बताया था कि 15 अक्तूबर की सायं वह अपनी स्प्लैंडर बाइक पर सवार हो ग्रीन पार्क मे घुमने के लिए गया था। बाइक को पार्क के गेट के सामने खड़ा कर अन्दर घुमने चला गया। कुछ समय पश्चात बाहर आकर देखा तो बाइक नहीं मिली। अज्ञात युवक उसकी बाइक चोरी करके ले गये।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सावधान पानीपत, बगैर मास्क के निकले तो कट सकता है चालान, कटे 500 चालान

Voice of Panipat

HARYANA विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

युवक की हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Voice of Panipat