19.8 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या ):- सीआईए वन पुलिस टीम ने गणेश नगर में पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर मोबाइल फोन व नगदी छीनने वाले तीन आरोपियों को सेक्टर 29 स्थित सज्जन चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह तीनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर मोबाइल व नगदी स्नैचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने स्नैच की नकदी खाने पीने में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व स्नैच किया मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पूछताछ करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सेक्टर 29 में सज्जन चौक के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सचिन पुत्र इंद्र निवासी रानी मोहल्ला, नितिन पुत्र धर्मेंद्र निवासी सेक्टर 25 व मोहित उर्फ पिजा पुत्र भूषण निवासी रानी मोहल्ला पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर 1 मार्च की देर रात उक्त बाइक पर सवार होकर गणेश नगर में पैदल जा रहे दो युवकों से मारपीट कर एक मोबाइल फोन व 7180 रूपये छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। मोबाइल व नगदी स्नैचिंग की उक्त वारदात बारे थाना किला में जयकुमार पुत्र जोगिंद्र निवासी बुराडी दिल्ली हाल विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत बाजार में रौनक के बीच चोर सक्रिय, बैग काट उड़ा रहे पर्स

Voice of Panipat

हरियाणा में JBT-NTT भर्ती एग्जाम शेड्यूल जारी

Voice of Panipat

हाई कोर्ट पहुंचे राम रहीम के अनुयायी, कहा शादी हो गई है अब दिला दो आशीर्वाद

Voice of Panipat