35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में स्मैक तस्करी मामले में 2 नशा सप्लायर गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह ):- सीआईए वन पुलिस टीम ने 7.75 ग्राम स्मैक तस्करी मामले में दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सागर निवासी विजय नगर व आरिफ निवासी राणा माजरा के रूप में हुई। सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 19 जून को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर खजूर नगर में घर बाहर गली से नशा तस्कर आरोपी सचिन पुत्र महाबीर निवासी खजूर नगर को 7.75ग्राम स्मैक  सहित गिरफ्तार किया था।
आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि वह नशा करने का आदी है। अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने 10 ग्राम स्मैक अपने साले सागर निवासी वियज नगर से 25 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी सचिन ने 2.25ग्राम स्मैक नशा करने में खर्च कर दी थी और बची हुई स्मैक को बेचने की फिराक में था।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि थाना तहसील कैंप में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सचिन को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी नशा सप्लायर सागर की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि नशा सप्लायर आरोपी सागर की धरपकड़ के लिए सीआईए वन पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस दबाव के चलते आरोपी सागर ने 29 अगस्त को पानीपत माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया।
पुलिस टीम ने आरोपी सागर को माननीय न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की तो आरोपी ने राणा माजरा गांव निवासी आरिफ से 20 हजार रूपये में स्मैक खरीदकर साले सचिन को 25 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी आरिफ को पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम गांव राणा माजरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी आरिफ ने सागर को स्मैक बेचने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि स्मैक बेचकर हालिस की नगदी में से आरोपी सागर के कब्जे से बचे 5 हजार रूपये बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी आरिफ के कब्जे से बचे 4 हजार रूपये बरामद कर पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को झटका, आय से अधिक संपत्ति मामले में मिली 4 साल की सजा

Voice of Panipat

ये एप किया है डाउनलोड तो हो जाइए सावधान, इन राज्‍यों से चल रहा फ्राड का खेल

Voice of Panipat

पानीपत में ड्यूटी पर निकली नर्स हुई लापता

Voice of Panipat