37.2 C
Panipat
March 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPanipat

बाढ़ से हुई सुबे में 10 लोगों की मौत, 4 लाख रुपए देगी मुआवजा हरियाणा सरकार, CM ने की घोषणा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बाढ़ के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने अंबाला कैंट पहुंचे। उन्होंने लघु सचिवालय में जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अंबाला का एरियल सर्वे किया है। अंबाला और कुरुक्षेत्र जिला ज्यादा प्रभावित है। प्रशासन द्वारा हर जगह मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने अभी तक प्रदेश में बाढ़ के कारण मारने वाले 10 लोगों की पुष्टि की है। मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए के मुआवजा के रूप में दिए जाएंगे। CM ने सभी जिला उपायुक्तों को मुआवजा रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। CM मनोहर लाल हेलिकॉप्टर से एयर फोर्स स्टेशन अंबाला पहुंचे। लघु सचिवालय अंबाला कैंट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला प्रशासन के साथ मीटिंग की। CM मनोहर लाल ने बारिश के चलते पैदा हुए हालातों की समीक्षा भी की।

CM टांगरी नदी, उसके आसपास प्रभावित हुए इलाकों का दौरा किया। इससे पहले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अंबाला सिटी के नग्गल एरिया का ट्रैक्टर से निरीक्षण करके हालातों का जायजा लिया था। साथ ही अधिकारियों को 24ंघंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए थे। बता दें कि आज शाम तक पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगर आपको चाहिए सरकारी नौकरी, तो अभी करें आवेदन

Voice of Panipat

WhatsAap लेकर आया है धमाकेदार फीचर! जिससे मिलेगा बड़ा फायदा

Voice of Panipat

Gmail यूजर्स की बल्ले-बल्ले! लंबे इंतजार के बाद मिलेगा ये खास Option, जानिए क्यों है इतना खास

Voice of Panipat