September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में अब सोमवार और मंगलवार को भी खुलेगी दुकानें, अब नहीं रहेगा लाॅकडाउन

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा सरकार ने सोमवार और मंगलवार को घोषित किए गए लॉकडाउन के फैसले को वापस ले लिया है। इस संबंध में हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 28 अगस्त से सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रखने का आदेश वापस ले लिया है। अब प्रदेश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा।

हरियाणा सरकार ने बीती 22 अगस्त से वीकएंड लॉकडाउन शुरू किया था। यह फैसला 28 अगस्त को पलट दिया गया। इसके पीछे सरकार का तर्क था कि व्यापारी वर्ग की मांग है कि शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं होना चाहिए। हालांकि, सरकार के नए फैसले पर भी कुछ जगह व्यापारियों ने ऐतराज जताया था। अब सरकार ने पूरी तरह इस लॉकडाउन के फैसले को वापस ले लिया है। अब 31 अगस्त को कोई लॉकडाउन नहीं होगा, सभी दुकानें आम दिनों की तरह खुलेंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोरी की 9 BIKE सहित पानीपत में आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार करके भेजा जेल

Voice of Panipat

PANIPAT वार्ड- 14 की पार्षद पर जुर्माना, वन विभाग ने पेड़ काटने पर की कार्रवाई

Voice of Panipat