28.7 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

घर में शादी की चल रही थी तैयारियां, प्रेमी संग युवती हुई फरार, पानीपत का मामला 

वायस ऑफ पानीपत :- पानीपत जिले में 25 साल की युवती अपने घर से संदिग्ध हालात में गायब हो गई.. परिजनों ने युवती की तलाश हर जगह की लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला.. वहीं परिवार वालों का आरोपी है कि युवती को गन्नौर कस्बे एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..  पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है..

पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि परिवार रात 10 बजे खाना खाकर सो गया था.. सुबह 3 बजे जब वह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे.. तो उन्होंने देखा कि उनकी दूसरे नंबर की बेटी अपनी चारपाई पर नहीं थी.. शुरू में परिवार ने समझा कि वह बाथरूम गई होगी, लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटी, तो चिंता बढ़ गई.. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनके 2 बेटे और बेटियां हैं.. जिस बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई गई है.. उसकी शादी की तैयारियां चल रही थी.. परिवार को शक है कि गन्नौर का एक युवक, जो पहले से उनकी बेटी से फोन पर बात करता था और परिवार से भी मिलता-जुलता था, उसे ले गया है.. जब युवक की तलाश की गई तो वह भी नहीं मिला.. फिलहाल आपको बता दे कि पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..  पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 साल बाद बदले गए CID चीफ

Voice of Panipat

CLASS में अब बोर नहीं होंगे छात्र, कहानियों के जरिए Subject पढ़ाएंगे CBSE शिक्षक

Voice of Panipat

राहुल गांधी को फेसबुक का नोटिस, वीडियो तुरंत हटाने के लिए कहा

Voice of Panipat