August 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPANIPAT NEWS

Haryana में घने कोहरे का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा और आसपास के इलाकों में कोहरा देखने को मिल रहा है.. इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है.. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.. इसके चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से घटकर 100 रह गई है…बता दें कि प्रदेश के 3 जिलों में ऑरेंज और 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.. पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है.. वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक है..

वहीं राज्य के 11 शहरों में मैक्सिम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार हो गया है.. जींद में AQI 500 तक पहुंच गया है.. जिसका मतलब है कि इसमें सांस लेने वाला व्यक्ति एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जांच के बाद सही मिले 1221 उम्मीदवारों के नामांकन, 338 उम्मीदवारों के रद्द हुए Nomination 

Voice of Panipat

दूसरे युवक को फसाने के लिए रचा ड्रामा, गोली लगने से हुई मौत.

Voice of Panipat

सोशल मीडिया पर सीएम खट्टर के खिलाफ पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat