July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCovid-19 Updated

देश में 24 घंटों में 1000 से कम मौतें, 46 हजार नए मामले आए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार लगातार धीमी हो रही है। देश में पिछले 2 घंटों में कोरोना से मौत का आंकड़ा 1000 से नीचे आ गया है। इस दौरान देशभर में कोरोना से 46 हजार नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 46,148 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 979 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है।

देश में इस समय कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,02,79,331 है। इसके अलावा कुल मौतों की संख्या 3,96,730 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,578 मरीज ठीक हुए हुए। इसको मिलाकर कोरोना के रिकवर मरीजों की कुल संख्या 2,93,09,607 हो गई है। इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,72,994 है। पिछले 24 घंटे में 13,409 एक्टिव केस कम हुए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking- विनेश फोगाट ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Voice of Panipat

फंस गए Haryana के 129 तहसील अफसर, CM सैनी ने ले लिया एक्शन

Voice of Panipat

PANIPAT:-विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat