22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryana CrimeUncategorized

बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वालों पर होगी एफआईआर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
बच्चे चोरी करने वाले गिरोह की अफवाहों को लेकर हो रही मॉब लिचिंग पर राज्य सरकार अब एक्शन लेगी। अफवाह फैलाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा है कि पुलिस से प्रदेश भर में अफवाहों के बाद घटी घटनाओं पर रिपोर्ट ली जाएगी। पुलिस से पूछा जाएगा कि मामलों पर क्या कार्रवाई की। पिछले कुछ समय से कई जगहों पर अफवाहों के चलते बेकसूर लोगों को पीटा जा रहा है..डीजीपी मनोज यादव का कहना है कि सभी एसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वे ऐसी अफवाहों पर विशेष निगरानी रखें। पुलिस कर्मचारियों को गांवों तक में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।


सोशल मीडिया में अफवाह के 2 चेहरे, जिनके जरिए लोगों को डराया जा रहा इस वीडियो में कुछ लोगों के सामने यह युवक 2 बच्चों को उठाने की बात कबूल रहा है। सच्चाई कुछ भी नहीं। वीडियों में युवक एक गली से बच्चा उठाने की बात कबूलता है। गिरोह में और लोग भी शामिल बताता है। सच्चाई कुछ भी नहीं..


ये तो सिर्फ दो उदाहरण हैं। ऐसी अफवाहों के सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनके कारण प्रदेश में डेढ़ माह में बच्चा चोरी की अफवाह की 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कोई जानबूझकर ऐसी अफवाहो को आगे बढ़ाता है या फैलाता है, जिससे सार्वजनिक शांतिभंग होती हो तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 505 के तहत केस दर्ज हो सकता है। इसमें तीन साल तक की सजा व जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। पुलिस को बिना वारंट गिरफ्तारी का अधिकार भी है। और यह गैरजमानती है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा, पंजाब और यूपी की लड़कियों से करवाते थे गलत काम , 7 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

Voice of Panipat

ढाई महीने के बच्चे के साथ हुआ कछ ऐसा..डाइपर खोला तो मां रह गई हैरान

Voice of Panipat

पानीपत में ई रिक्शा में बैठी महिला से पर्स झपटने वाले 2 गिरफ्तार

Voice of Panipat