18.5 C
Panipat
March 7, 2026
Voice Of Panipat
Panipat Crime

कारोबारी के सूने मकान से नकदी और गहने ले गए चोर

वायस आफॅ पानीपत(कुलवन्त सिंह):विराट नगर का रहने वाला परिवार शहर से बाहर गया था। पीछे से चाेर घर में घुस गए। चोर 80 हजार रुपए और लाखों रुपए कीमत के गहने चोरी कर ले गए। विराट नगर निवासी मुकेश ने चौकी मॉडल टाउन में शिकायत दी। बताया कि वह दो भाई हैं। वह खिलौनों का कारोबार करते हैं। घर के पहली मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को वह परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गए थे।

अगले दिन सुबह लौटकर घर आए तो कमरे के ताले खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर अलमारी से 1 चेन, दो जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी चुटकी और 80 हजार रुपए ले गए। एएसआई बिजेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:-ट्रेन में बैठते हुए रहे सावधान, चोर हो चुके है सक्रिय, महिला का कर लिया बैग चोरी

Voice of Panipat

पानीपत में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला गिरफतार

Voice of Panipat

कबाडी से बरामद किया 4 लाख रुपए की चोरी की गई बाइक सामान व 4 लाख कैश

Voice of Panipat