32.6 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
India NewsLatest News

महंगा होगा हवाई सफर 16 फीसदी तक बढ़ाया न्यूनतम किराया, एक जून से लागू होंगी नई दरें 

वायस ऑफ पानीपत ब्यूरो  :-कोरोना काल में देश के भीतर हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। केंद्र सरकार ने हवाई किराये की न्यूनतम सीमा को 16 फीसदी तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी तक इजाफा किया गया है। यात्री किराये में यह बढ़ोतरी एक जून से लागू होगी।  एक आदेश में कहा है कि किराये की ऊपरी सीमा में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का निलंबन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।



सरकार का कहना है कि उसने कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित एयरलाइन कंपनियों को राहत देने के लिए यात्री किराये में बढ़ोतरी की है। महामारी के चलते हवाई यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एक बयान में कहा गया कि 40 मिनट तक की अवधि के लिए किराया 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये कर दिया गया है। इसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 40 मिनट से 60 मिनट तक के लिए न्यूनतम किराया 2,900 रुपये के बदले 3,300 रुपये होगा।
पिछले साल दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई को घरेलू उड़ान सेवाओं को फिर से बहाल किया गया था। तब सरकार ने उड़ान के समय के आधार पर किराये में लोअर और अपर लिमिट निर्धारित की थी। इस बीच, महामारी के कारण शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगी रोक को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। 

  TEAM VOICE OF PANIPAT 

Related posts

HARYANA में धान की MSP को लेकर मचा घमासान, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

सर्दियों में बेहद गुणकारी है गाजर और चुकंदर का जूस, जानें इसके कुछ गजब के फायदे

Voice of Panipat

Haryana Breaking: 1 फरवरी से खुलने जा रहे है इन Class के बच्चो के School

Voice of Panipat