March 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

भोड़वाल माजरी में आज से शुरू होगा संत निरंकारी समागम, देश-विदेश से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
समागम में पहुंचने वाली संगत सहित एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी फ्री शटल सेवा चल रही है। मानवता की सेवा भाव से भोड़वाल माजरी स्थित आध्यात्मिक स्थल पर 72वां वार्षिक संत निरंकारी समागम शनिवार से शुरू हो रहा है। जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिव्यांग श्रद्धालु भी समागम में पहुंचेंगे। जिनके लिए मंडल की ओर से दिव्यांग जन सेवा के नाम से विशेष व्यवस्था की गई है। चाहे वह लंगर एवं ठहरने की हो या फिर माता सुदीक्षा के दर्शन की हो। गत वर्ष के 71वें समागम में 560 दिव्यांग पहुंचे थे।

समागम में अन्य श्रद्धालुओं के साथ ही दिव्यांग भी आते हैं और उनकी इच्छा रहती है कि उन्हें महाराज के दर्शन हो जाएं। दिव्यांग को दर्शन में किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए करीब 22 वर्ष पहले निरंकारी समागमों में दिव्यांग पंडाल बनाकर उन्हें विशेष सुविधा देनी शुरू की गई थी। जो लगातार जारी है। इसमें संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का भी सहयोग रहता है। दिव्यांग शिविर विभाग के मेंबर इंचार्ज एचएस चावला और कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र पाल सिंह हैं। 

मुख्य पंडाल में दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई हैं। इसके साथ ही वहीं उनके स्थान पर ही लंगर खिलाया जाता है और अगर वो चाहे तो अपने एक परिजन के साथ मुख्य पंडाल में भी विश्राम कर सकते हैं और उनके लिए बिस्तर की व्यवस्था भी मंडल की ओर से की गई है।

समागम में आने वाले दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अगल से सिटिंग प्लान है। दर्शन करवाने के लिए उन्हें व्हीलचेयर से मंच के बिल्कुल नजदीक लेकर जाया जाता है। वहां ले जाने के लिए वैन की व्यवस्था भी गई है। दिव्यांग चाहे तो सत्संग पंडाल में बैठकर प्रवचन सुन सकते हैं और उसके लिए दिव्यांग जन सेवा द्वारा पंडाल में भी एलईडी की व्यवस्था की गई है। ताकि वह सद्गुरू माता के दर्शन करने के साथ प्रवचन सुन सके।

समागम को लेकर हजारों सेवादार निस्वार्थ भाव से लगे हुए हैं। चाहे वह रेलवे स्टेशन पर हो या फिर जीटी रोड पर यातायात को सुचारू रूप से चलाने में। इस दौरान वो पुलिस प्रशासन की सेवा भी कर रहे हैं। वहीं समागम स्थल पर भी संगत को उनके गंतव्य पंडाल, कैंटीन, स्टॉल आदि के लिए भी मार्गदर्शन भी कर रहे हैं। समागम स्थल पर रेलवे स्टेशन सहित रोडवेज से आने वाले लोगों के लिए समागम ग्रांउड में फ्री शटल सेवा भी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Bank Account के साथ कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, ऐसे करें अपने खर्च और बचत को मैनेज

Voice of Panipat

KURUKSHETRA-में CM द्वारा 115 करोड़ में तैयार होगा सिख संग्रहालय

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों में अब बच्चें लेंगे गीता का ज्ञान

Voice of Panipat