21.5 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatWEATHER

Haryana  में मुसलाधार बारिश का अलर्ट जारी , इन क्षेत्रों के लोग रहे सावधान  

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी) पानीपत; मौसम विभाग ने आज हरियाणा में  बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना हैं कि यमुनानगर में आज  मुसलाधार बारिश हो सकती है वहीं कुछ जिलों मे हल्की बुंदा- बांदी रहेगी मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक व हिसार में लगभग पूरे जिले में बारिश होगी।

वहीं इन 11 जिलों में, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश मे सोमवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 37% ज्यादा बारिश हो चुकी है। इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 107.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर 78.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इससे पहले सोमवार 7 जुलाई को 8 जिलों में बारिश हुई। जिससे हिसार, फरीदाबाद, फतेहाबाद, चरखी दादरी और झज्जर में जलभराव हो गया। यहां डीसी की कोठी, बस स्टैंड, पुलिस थाने, लघु सचिवालय में पानी भर गया और दोपहिया वाहन भी डूब गए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कबाडी से बरामद किया 4 लाख रुपए की चोरी की गई बाइक सामान व 4 लाख कैश

Voice of Panipat

लगातार बारिश होने के कारण फिर से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

Voice of Panipat

पानीपत में ड्यूटी पर निकली नर्स हुई लापता

Voice of Panipat