30.5 C
Panipat
March 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष में बच्चों ने अपना हुनर दिखाया। हिंदी दिवस के अवसर पर बच्चों ने तरह-तरह की कविताएं, प्रस्ताव, पोस्टर आदि बनाकर  हिंदी भाषा के प्रति अपने लगाव और सम्मान को दर्शाया। गीता ग्रुप के चेयरमैन श्री एसपी बंसल जी ने बताया कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं, भावनाओं का उमड़ता सैलाब है जो हर दिन सफलता के नए सोपान गढ़ रही है।

देश में 77 प्रतिशत लोग हिंदी बोलते हैं यही कारण है हिंदी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है इसी के साथ साथ लक्ष्य स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा रॉय ने भी बताया कि हिंदी भाषा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है।

यह हमारे भारतीय संस्कृति की आत्मा है और इसी के साथ-साथ उन्होंने सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की बधाई दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कर्ज उतारने के लिए BMW कार के चोरी होने का रचा ड्रामा, पुलिस को किया गुमराह, पढ़िेये पूरा मामला.

Voice of Panipat

सीबीएसई बोर्ड की तरह 10वीं और 12वीं के बच्चों को पास करेगा हरियाणा बोर्ड

Voice of Panipat

PANIPAT:- साइकिल पर सवार हो कर जा रहा था बुजुर्ग, हो गया बड़ा हादसा

Voice of Panipat