September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

स्कूल बस की टक्कर लगने से महिला की हुई मौत, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- बस की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजू निवासी वजीरपुर टीटाना ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य मेहनत मजदूरी करते हैं। वीरवार को उसकी मां सत्तो (60) खेत में मजदूरी के लिए जा रही थी। वह भी पीछे-पीछे अपने काम पर जा रहा था। जैसे ही वह प्रकाश नाथ के घर के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से आई निजी स्कूल की बस के चालक राकेश ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से गिरने पर मां के ऊपर से बस का पिछला पहिया गुजर गया। कुचले जाने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कई रेलवे स्टेशनों को मिला बम से उड़ाने का धमकी भरा खत, खत में लिखी ये बातें

Voice of Panipat

हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्करों को मिलेंगे स्मार्टफोन, सरकार ने 28,484 समार्ट फोन खरीद को दी मंजूरी

Voice of Panipat

HARYANA:- लोकसभा की 5 सीटें गंवाने पर BJP ने बदले जिला अध्यक्ष और प्रभारी, देखिए List

Voice of Panipat