18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बने वसीम रिजवी, कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कुरान की आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी देने वाले वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन गए। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने वसीम रिजवी को सनातन धर्म ग्रहण करवाया।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि वसीम रिजवी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की आयतों को हटाने के लिए अर्जी दी थी। जिसके बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका विरोध किया था। इसके बाद वसीम रिजवी की किताब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बड़ी संख्या में हिंदू धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी के हिंदू बनने का स्वागत किया है। कुछ समय पहले वसीम रिजवी ने अपनी वसीयत में भी लिख दिया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाने की बजाय हिंदू रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाए। हालांकि मुस्लिम समुदाय का कहना है कि इस्लाम और शियाओं से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वसीम रिजवी ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। कट्टरपंथी उनकी गर्दन काटना चाहते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयतों के खिलाफ याचिका दायर की है इसीलिए ऐसा किया जा रहा है। उन्हें मारने का ऐलान किया गया है। वो लोग कहते हैं कि कब्रिस्तान में उन्हें दफन करने की जगह नहीं देंगे। इसीलिए उन्होंने कहा है कि मरने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाए। उनकी चिता को आग महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ही दें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सरकारी नौकरी की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

कबाडी से बरामद किया 4 लाख रुपए की चोरी की गई बाइक सामान व 4 लाख कैश

Voice of Panipat

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत

Voice of Panipat