22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaPanipatPANIPAT NEWS

अंसल सिटी में वेद विद्यालय भवन व ज्ञानेश्वर मंदिर का किया गया लोकापर्ण

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत के अंसल सिटी में वेद विद्यालय भवन और ज्ञानेश्वर मंदिर का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने लोकार्पण किया। उनके साथ योग गुरु बाबा रामदेव एवं ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे। सभी ने वेदों को बढ़ावा देने और वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने पर जोर दिया। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो जारी कर संदेश भेजा और वैदिक ज्ञान को बढ़ाने पर बल दिया। सीएम मनोहर लाल ने वीडियो संदेश में वैदिक ज्ञान के लिए विद्यालय की शुरुआत को ऐतिहासिक कदम बताया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि विदेशी शासन में ज्ञानशालाओं एवं आध्यात्मिक ग्रंथों को नष्ट किया गया है। ऐसे में वैदिक ज्ञान को संरक्षित करने की अधिक आवश्यकता है। वैदिक ज्ञान और संस्कृत शिक्षण के अभियान को आम जनता से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। भारतवासियों में आध्यात्मिकता, आस्था और श्रद्धा कूट-कूटकर भरी है। हमें स्वयं से पहचान कराने का श्रेय अगर किसी को जाता है, तो वह भारत के संतों-मनीषियों को ही जाता है, जो त्याग की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि वैदिक शिक्षा का हमारे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। वेद, वह दिव्य शब्द है जो सृष्टि के आरंभ से ही हमारे ऋषियों को प्राप्त है। हमारे वेद ज्ञान और विज्ञान के अक्षय भंडार हैं, जो आदि काल से ही हमारा आध्यात्मिक, वैचारिक और सांस्कृतिक मार्गदर्शन करते आए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि वेदों की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। हमें वेदों का गौरव बढ़ाना है। वेदों को बढ़ावा देना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमें अपने धर्म की वृद्धि के लिए आय का 10 प्रतिशत दान देना चाहिए। देश भर में खोले गए वेद विद्यालयों का काम ऐतिहासिक है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए की मोबाइल स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल फोन बरामद

Voice of Panipat

दिल्ली मेंं भारत टेक्स में पानीपत का युवा उद्यमी

Voice of Panipat

आज फिर जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, गृह प्रवेश होगा

Voice of Panipat