27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

राहत की खबर, 15 जून के बाद बहाल होंगी पानीपत से उत्तर प्रदेश की बसें

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- लाकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश जाने वाली सभी बसें डेढ़ महीने से बंद हैं। अब 15 जून के बाद उत्तर प्रदेश के लिए रूट खुलने जा रहा है। नए रोटेशन भी तैयार किए जा रहे है। सबसे ज्यादा बसें पंजाब व उत्तर प्रदेश के लिए चलाई जा सकती हैं। फिलहाल रोडवेज ने अभी तक पंजाब के जलांधर, अमृतसर, लुधियाना व डेरा व्यास के लिए बसें चलाई हैं। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है। अगर 15 जून को उत्तर प्रदेश की बसें भी बहाल हो जाती है तो यात्रियों की काफी राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के लिए लाकडाउन से पहले शामली, लखनऊ व मेरठ के लिए सबसे ज्यादा बसें चलती थी। इन्हीं रूट से रोडवेज की कमाई सबसे ज्यादा होती है। अब उत्तर प्रदेश में भी काफी हिस्से अनलाक हो चुके है। लेकिन 15 जून तक प्रदेश की बसें बंद है। इसके बाद रोडवेज की सभी बसें बहाल हो जाएगी और उम्मीद है कि सभी बसें नए रोटेशन के साथ चलेगी। इसके लिए ट्रैफिक ब्रांच द्वारा रोटेशन तैयार की जा रही। फिलहाल पुरानी रोटेशन को ध्यान में रखते हुए कुछ ही बदलाव होने की संभावना है।

15 जून के बाद उत्तर प्रदेश की बसें बहाल होने जा रही हैं। इससे रोडवेज के आर्थिक हालात में काफी सुधार आएगा और डिपो की रैंकिंग में भी सुधार आएगा। लाकडाउन के चलते रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी उत्तर प्रदेश के लिए 15 जून तक बसें बंद है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की बसें चलाई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा अनुमति मिल जाएंगी। यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश काबू, 4 चाकू व 1 स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद

Voice of Panipat

बीते 24 घंटे के दौरान सामने आए सबस कम केस

Voice of Panipat

गुणों का खजाना है ये छोटे काले बीज, Weight Loss के साथ ही Blood Sugar भी करता हैं कंट्रोल

Voice of Panipat