32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat Crime

सोता रहा व्यापारी दंपति, आंख खुली तो उड़ गए होश

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- अग्रसेन अस्पताल के पास चोरों ने एक घर में 11 लाख रुपए की चोरी को अंजाम दिया है। व्यापारी दंपति पास के कमरे में सोता रहा और चोर ने अलमारी के बाद लॉकर का ताला तोड़कर 22 तोले सोने और 10 तोले चांदी के गहनों के साथ 80 हजार रुपए चोरी कर लिये। पत्नी ने चोर को कमरे से निकलता देख शोर मचाया। पति ने चोर का पीछा किया, लेकिन वह पड़ोसी की छत पर कूदकर नीचे खड़े अपने साथियों के साथ भाग निकला। तीनों चोर CCTV में कैद हुए हैं। पीड़ित व्यापारी ने किला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

किला थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन अस्पताल के पास गली नंबर-5 निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनकी इंसार बाजार में कपड़ों की दुकान है। सोमवार रात को वह अपनी पत्नी मोनिका के साथ कमरे में सो रहे थे। उन्होंने साथ वाले कमरे का ताला नहीं लगाया था। मकान की दूसरी मंजिल पर अन्य परिजन सोए हुए थे। मंगलवार तड़के तीन बजे उनकी पत्नी मोनिका की आंख खुली। देखा तो एक युवक पास के कमरे से भाग रहा था। पत्नी ने शोर मचाया तो उनकी आंख खुली। उन्होंने शोर मचाकर चोर का पीछा किया, लेकिन वह मकान की दूसरी मंजिल से पड़ोसी राजन की छत पर कूदकर गली से फरार हो गया। गली में पहले से ही चोर के दो और साथी खड़े थे।

पहले अलमारी और फिर लॉकर का तोड़ा ताला
नरेश कुमार ने बताया कि कमरे का ताला तो खुला था, लेकिन अलमारी और उसका लॉकर लॉक थे। चोर ने पहले अलमारी और फिर लॉकर का ताला तोड़कर करीब 22 तोले सोने और 10 तोले चांदी के गहनों के साथ 80 हजार रुपए चोरी कर लिये।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घर बैठे Online order करें PVC आधार कार्ड, बस देने होंगे 50 रुपये

Voice of Panipat

हत्या या आत्महत्या, बाथरूम में फंदे पर लटकी मिली महिला

Voice of Panipat

जंतर-मंतर मार्च पर रोक! हरियाणवी नेताओं को रेलवे स्टेशन पर घेरा

Voice of Panipat