35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

एक ही परिवार के 5 सदस्यों शव मिलने मचा हड़कंप, पढिए पूरा मामला.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के पलवल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। से मिली जानकारी के मुताबिक, पलवल जिले के गांव औरंगाबाद में एक घर में पांच लोगों के शव मिले हैं। इससे ग्रामीण सकते में हैं। मृतकों में नरेश, पत्नी आरती, बेटा संजय, बेटी भावना व नरेश की भतीजी, 11 वर्षीय रविता हैं। पति नरेश ने फांसी से लटक कर जान दी है, वहीं पत्नी आरती और बच्चों की मौत का कारण अभी पता नही चल सका है। पुलिस का कहना है कि नागरिक अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

नृतक नरेश के पिता की मानें तो सुबह पशुओं को चारा देने के बाद जब घर आए तो बेटा फंदे से लटका हुआ था तथा बहु व बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। जान गंवाने वाला नरेश झांसी में अपने साले के साथ होटल चलाता था। तीन महीने पहले ही उसने होटल शुरू किया था। फिलहाल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही तस्वीर कुछ साफ हो पाएगी। उधर, एक ही परिवार के पांच शव मिलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे गांव सदमे में है। परिवार में मातम छाया हुआ है।

एक ही घर में परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर है। वहीं, जांच की कड़ी में पड़ोसियों के अलावा अन्य ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पड़ोसियों की मानें तो नरेश परिवार से बहुत प्यार करता था। जब भी मौका मिलता झांसी वाट्सऐप चैटिंग के अलावा पत्नी से वीडियो काल पर भी बात करता था। गौरतलब है कि सितंबर के तीसरे सप्ताह में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां पर एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद हुए थे। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल थी। अब हरियाणा में ऐसी ही घटना से लोग हैरान हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शाेरूम में कर्मचारी ने साथी महिला से की छेड़छाड़, हुआ केस दर्ज

Voice of Panipat

चंदनवाड़ी श्मशान घाट पहुंचा ऋषि कपूर का पार्थिव शरीर, सिर्फ 24 लोगों को दी गई परमिशन

Voice of Panipat

सब इंस्पेक्टर योगेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या थी पूरी स्टोरी, पढ़िए

Voice of Panipat